कोलकाता, 22 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक ने मंगलवार को विधानसभा में बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधानसभा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
घटक ने पश्चिम बंगाल श्रम कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया जिसके बाद सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इस प्रस्तावित विधेयक पर बुधवार को चर्चा होगी।
घटक ने विधानसभा में अपने कक्ष में जाने के बाद बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की।
वहां मौजूद अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।
विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी के मुताबिक, घटक की स्थिति अब स्थिर है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे बात की। उन्होंने मुझे बताया कि उनकी हालत स्थिर और ठीक है।’’
भाषा खारी राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
