scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशबंगाल में चुनाव मार्च के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना, तीन चरणों में हो सकता है मतदानः अधिकारी

बंगाल में चुनाव मार्च के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना, तीन चरणों में हो सकता है मतदानः अधिकारी

Text Size:

कोलकाता, 28 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चुनाव कितने चरणों में होंगे, इस पर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

अधिकारी ने बताया, “इस बात की प्रबल संभावना है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मार्च के दूसरे सप्ताह में की जाएगी।”

उन्होंने बताया, “मतदान तीन से अधिक चरणों में होने की संभावना नहीं है।”

अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग की पूरी टीम एक मार्च को राज्य का दौरा नहीं करेगी।

उन्होंने बताया, “आयोग का दौरा होली और डोल यात्रा त्यौहारों के समाप्त होने के बाद हो सकता है।”

चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले आयोग की पूरी टीम राज्य का दौरा करती है। आयोग की पूरी टीम तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है लेकिन पश्चिम बंगाल का दौरा अभी बाकी है।

अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद टीम राज्य का दौरा कर सकती है।

उन्होंने बताया कि अगर यह समय-सीमा बनी रहती है, तो विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा मार्च के मध्य तक हो सकती है।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments