scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशबंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु 23 अक्टूबर को झाड़ग्राम के लोढ़ा-सबर आदिवासी गांव का दौरा करेंगे

बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु 23 अक्टूबर को झाड़ग्राम के लोढ़ा-सबर आदिवासी गांव का दौरा करेंगे

Text Size:

झाड़ग्राम, 22 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को झाड़ग्राम जिले के कालाझोरिया गांव का दौरा करने वाले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान किए गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने पर लोढ़ा-सबर आदिवासी बहुल बस्ती में दोबारा आने के अपने वादे को पूरा करेंगे।

उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि मानिकपाड़ा के पास स्थित इस गांव में ठाकुरस्थान स्कूल से सटे बैंकाटी फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान शुभेंदु लोढ़ा-सबर समुदाय के सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ और सहायता वितरित करेंगे।

इस समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य सुखमय सतपथी ने बताया कि मुख्यमंत्री वंचित लोगों को पोषण सामग्री वितरित कर राज्य सरकार की पोषण योजना की शुरुआत भी कर सकते हैं।

कालाझोरिया गांव झाड़ग्राम से बेलतला होते हुए मानिकपाड़ा को जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उस समय विपक्ष के नेता रहे शुभेंदु ने इस गांव का दौरा किया था और सबर समुदाय के एक सदस्य के घर पर दोपहर का भोजन किया था।

उन्होंने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाती है, तो वह गांव में दोबारा आएंगे।

इसके बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई और शुभेंदु मुख्यमंत्री बने।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments