कोलकाता, छह नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 14 से 16 नवंबर तक पूरे पश्चिम बंगाल में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। संगठन के नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ‘मिशन साहसी’ के तहत राज्य के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के परिसरों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एबीवीपी नेताओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण में शारीरिक आत्म-रक्षा तकनीकें और मानसिक तैयारी शामिल होगी, ताकि प्रतिभागी मुश्किल स्थितियों का सामना कर सकें।
वर्ष 2024 में, कोलकाता स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) परिसर में इसी तरह का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 800 छात्रों ने भाग लिया था।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.