scorecardresearch
Thursday, 19 November, 2026
होमदेशबिहार जा रही बस से बीयर के कैन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिहार जा रही बस से बीयर के कैन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

मेदिनीनगर, 18 नवंबर (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को बिहार जा रही एक बस में फलों के कार्टन में छिपाकर बीयर की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में बस चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में बस को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान सेब के साथ रखे 24 कार्टन से बीयर के 288 कैन जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बस चालक, परिचालक और खलासी शामिल हैं। बीयर की खेप बिहार के औरंगाबाद जिले में पहुंचाई जानी थी।

भाषा शुभम आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments