बीड, 11 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के केज में जन्मदिन पर तलवार से केक काटने और समाज में डर फैलाने के इरादे से इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने दोनों आरोपियों की पहचान कोरेगांव निवासी अजय तांडले (26) और नामेवाड़ी निवासी सदाशिव अंधाले के रूप में की।
उन्होंने कहा, “तांडले ने छह अक्टूबर को 40 इंच लंबी तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। उसने इस घटना का वीडियो बनाया और लोगों में दहशत फैलाने तथा उन्हें डराने के इरादे से इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। घर से तलवार बरामद होने के बाद अंधाले को गिरफ्तार किया गया।”
केज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि केक काटने में इस्तेमाल की गई तलवार और 7,500 रुपये मूल्य के दो खंजर जब्त किए गए हैं।
भाषा तान्या रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.