बीड, 11 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में कक्षा बारहवीं की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को अंबाजोगाई कस्बे में घटी।
अंबाजोगाई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “धरूर तहसील के उमरेवाड़ी की रहने वाली 17 वर्षीय पूनम मेघराज दहिफले ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह परीक्षा के तनाव से जूझ रही थी। वह यहां अपने छोटे भाई और दादी के साथ रहती थी, जबकि उसके पिता पुणे में रहते और काम करते हैं।”
उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
भाषा तान्या माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
