scorecardresearch
Friday, 10 July, 2026
होमदेशबलिया में नाबालिग लड़के से कुकर्म के प्रयास के आरोप में शिक्षक निलंबित

बलिया में नाबालिग लड़के से कुकर्म के प्रयास के आरोप में शिक्षक निलंबित

Text Size:

बलिया (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को 14 वर्षीय लड़के से कुकर्म के प्रयास के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर शिक्षा क्षेत्र के सिसोटार गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू (50) को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए गए हैं और सीयर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे के डोमनपुरा मोहल्ले के गुलाम मुस्तफा उर्फ पप्पू ने पांच जुलाई को अपने घर पर फर्नीचर का काम करने के बहाने किशोर को बुलाया। किशोर को घर बुलाकर गुलाम ने दरवाजा बंद कर उससे कुकर्म करने का प्रयास किया।

इस मामले में पीड़ित किशोर की तहरीर पर गुलाम मुस्तफा के विरुद्ध बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया तथा पुलिस ने आरोपी शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments