scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशबदायूं के जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित

बदायूं के जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित

Text Size:

बदायूं (उप्र), 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय के मुताबिक, जिलाधिकारी मनोज कुमार की तबीयत पिछले दो दिनों से ठीक नहीं थी, जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनका एंटीजन परीक्षण कराया गया, जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के नमूने को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भी भेजा गया था और बुधवार को मिली रिपोर्ट में उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी को उनके आवास पर पृथक-वास में रखा गया है। सीएमओ ने कहा कि उनके साथ के अन्‍य कर्मचारियों का भी कोरोना जांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय संक्रमण के पांच मामले उपचाराधीन हैं।

डीएम कुमार ने पीटीआईभाषा संवाददाता को फोन पर बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने जांच कराई जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

उन्होंने कहा कि वह अपने आवास पर पृथक-वास में रहकर विभागीय और चुनाव संबंधी कार्य संभाल रहे हैं।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments