scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकेदारनाथ में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित

केदारनाथ में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित

Text Size:

रुद्रप्रयाग, 12 जुलाई (भाषा) केदारनाथ में हर समय मौसम से जुड़ी सटीक जानकारी पाने के लिए रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिकों की मदद से हिमालयी धाम में स्वचालित मौसम केंद्र (स्टेशन) स्थापित किया है।

इस मौसम केंद्र से केदारनाथ के पल-पल बदलते मौसम की जानकारी प्रशासन के साथ ही भगवान शिव के धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी आसानी से उपलब्ध होगी।

आईआईटी कानपुर के प्रो. इंद्रसेन ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुरोध पर यह प्रणाली केदारनाथ में स्थापित की है।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम में मौसम प्रणाली लगने से वहां पुनर्निर्माण, यात्रा संचालन और हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन भी और बेहतर तरीके से होगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी मौसम की जानकारी समय से मिलेगी और वे अपनी यात्रा सुगमता के साथ कर सकेंगे।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments