scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराजौरी में सेना के शिविर पर हमला: दो आतंकवादी ढेर, तीन जवान शहीद

राजौरी में सेना के शिविर पर हमला: दो आतंकवादी ढेर, तीन जवान शहीद

Text Size:

जम्मू, 11 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक संदिग्ध आत्मघाती समूह ने सेना के एक शिविर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और तीन जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हमले में दो अन्य जवान घायल भी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा, ‘‘कुछ लोगों (आतंकवादियों) ने पारगल में सेना के एक शिविर की बाड़ पार करने की कोशिश की। जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।’’

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ राजौरी के पारगल में अंधेरे में दो आतंकवादी चौकी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सतर्क सैनिकों ने उनको रोकने की कोशिश की।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादी मारे गए हैं।

एडीजीपी ने बताया कि दारहल थाने से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित सेना के इस शिविर में अतिरिक्त बल भेजा गया है।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments