scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशआतंकवादी हमले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत, दो आरक्षक घायल

आतंकवादी हमले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत, दो आरक्षक घायल

Text Size:

श्रीनगर, 12 जुलाई (भाषा)जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक पुलिस दल पर हुये आतंकवादी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गयी जबकि दो अन्य आरक्षक घायल हो गये । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम सवा सात बजे हुयी जब लाल बाजार इलाके में आतंकवादियों ने एक नाके पर गोलीबारी की ।

उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक मुश्ताक अहमद की मौत हो गयी जबकि दो आरक्षक फैयाज अहमद और अबू बकर इसमें घायल हो गये ।

घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया है ।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सहायक उप निरीक्षक मुश्ताक अहमद ने दम तोड़ दिया । हम शहीद को उसके सर्वोच्च बलिदान के लिये श्रद्धांजलि दे रहे हैं । अन्य घायल आरक्षकों का इलाज चल रहा है।’’

भाषा रंजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments