scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअसम: ट्रेन में बेटी की हत्या करने वाले व्यक्ति के साथ मौजूद महिला की तलाश जारी

असम: ट्रेन में बेटी की हत्या करने वाले व्यक्ति के साथ मौजूद महिला की तलाश जारी

Text Size:

उत्तर लखीमपुर (असम), चार अप्रैल (भाषा) असम के लखीमपुर जिले में एक ट्रेन के भीतर अपनी छह वर्षीय बेटी का सिर काटने वाले आरोपी व्यक्ति के साथ यात्रा कर रही अज्ञात महिला की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी व्यक्ति को सिलनीबारी रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। बच्ची का शव ट्रेन के डिब्बे से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी गोगामुख क्षेत्र का रहने वाला है।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले से कुछ ही क्षण पहले बच्ची अपने पिता से खाने पीने का सामान खरीदने के लिए कह रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का संदेह है। हालांकि, जांचकर्ता अब उस अज्ञात महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो घटना के समय पिता और बेटी के साथ ट्रेन में मौजूद थी।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments