गुवाहाटी, 12 मार्च (भाषा) असम सरकार गुवाहाटी में सिलसाको बील (झील) से निकाले जाने वाले 17 संस्थानों के लिए आवंटित 179 बीघा (59 एकड़) जमीन का अधिग्रहण करेगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
इस क्षेत्र से जिन संस्थानों को निकाला जाएगा, उनमें टाटा समूह का जिंजर होटल, शीर्ष साहित्यिक निकाय असम साहित्य सभा, राज्य विधानसभा की आवासीय इकाइयां और दूरदर्शन केंद्र शामिल हैं।
झील क्षेत्र से संस्थानों को निकालने और मकानों को ढहाने के अभियान के कारण राज्य सरकार को जनता और विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
एक अधिकारी ने शनिवार को जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा, ‘‘असम सरकार सिलसाको बील क्षेत्र में कुल 179 बीघा और 17 लेचा (59 एकड़) जमीन का अधिग्रहण करेगी, जो वर्तमान में 17 संस्थानों/संगठनों को आवंटित है।’’
भाषा सिम्मी देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
