scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअसम के मुख्यमंत्री ने रोंगाली बिहू के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

असम के मुख्यमंत्री ने रोंगाली बिहू के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

Text Size:

गुवाहाटी, 14 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को रोंगाली बिहू के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोरुबिहू के इस पवित्र दिन से उल्लासपूर्ण बोहाग बिहू उत्सव की शुरुआत होती है, जब हम अपने कृषि समुदाय की जीवनरेखा माने जाने वाले पशुधन के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘असमिया जीवन और हमारी संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई यह परंपरा प्रकृति और दुनिया के साथ हमारे बंधन को खूबसूरती से उजागर करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर हमारे खेतों और फसलों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

असमिया नव वर्ष का जीवंत उत्सव, रोंगाली या बोहाग बिहू, असमिया कैलेंडर के पहले महीने बोहाग में अप्रैल के मध्य में शुरू होता है।

यह नृत्य, संगीत और दावतों का रंगारंग माहौल होता है, जिसमें समुदाय एक साथ आकर उत्सव के माहौल का आनंद लेते हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments