ईटानगर, 14 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को घोषणा की कि अरुणाचल प्रदेश में व्यापक मौसम अध्ययन उपकरण और तीन बड़े ‘‘डॉपलर रडार स्टेशन’’ जल्द स्थापित किए जाएंगे।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने यहां एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उपकरणों की स्थापना से राज्य में मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिलेगा, जिससे किसानों को उत्पादकता बढ़ाने और नुकसान को कम करने के लिए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाने में लाभ होगा।
उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक अनुप्रयोगों का उपयोग करके कृषि उत्पादकता बढ़ाने का आग्रह किया।
रीजीजू ने कहा कि चूंकि जलवायु हर किसी के जीवन में एक महत्वपूर्ण कारक है और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के कारण तेजी से बदलती जलवायु का प्रभाव पड़ने वाला है, इसलिए सभी को जीवनशैली बदलने और इस संबंध में वैज्ञानिक रूप से प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।
भाषा नेत्रपाल अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
