scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअरुणाचल: किबिथू में एक ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

अरुणाचल: किबिथू में एक ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

Text Size:

इटानगर, 28 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजाव जिले में शनिवार को एक ट्रक (पिकअप) के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना किबिथू क्षेत्र में याकुंग गांव और बारा कुंदन के बीच हुई।

अंजाव के उपायुक्त मिलो कोजिन ने कहा कि मृतकों की पहचान बिजय उरांग (41), अनु उरांग (38), आयुष उरांग (5) और मीना मुरा (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को वालॉन्ग स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए असम के डिब्रूगढ़ रेफर कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चारों शवों को बरामद करके वालॉन्ग स्थित बीआरटीएफ शिविर में भेजा गया है। मृतकों में से कुछ ‘जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स’ (जीआरईएफ) के तहत काम करने वाले श्रमिक थे।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री दासंगलू पुल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

भाषा तान्या संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments