scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशसेना ने अरुणाचल प्रदेश में तोपखाने की मारक क्षमता का अभ्यास किया

सेना ने अरुणाचल प्रदेश में तोपखाने की मारक क्षमता का अभ्यास किया

Text Size:

ईटानगर, 27 फरवरी (भाषा) भारतीय सेना ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), अरुणाचल स्काउट्स, पैरा स्पेशल फोर्सेज और नवगठित भैरव बटालियन के साथ मिलकर लोहित जिले के तेजू में तीन दिवसीय अभ्यास किया जिसमें तोपखाने की मारक क्षमता को परखा गया।

रक्षा प्रवक्ता ने कर्नल महेंद्र रावत ने शुक्रवार को कहा कि 23 से 25 फरवरी तक आयोजित अभ्यास में उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में अंतर-एजेंसी समन्वय और अभियानगत तैयारियों को मजबूत करने में मदद मिली।

रावत ने कहा कि यह अभ्यास विशेष रूप से अंतर-संगठनात्मक तालमेल को मजबूत करने और रणनीतिक रूप से संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में अभियानगत तत्परता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में तोपखाने की मारक क्षमता के प्रयोग में उन्नत प्रौद्योगिकियों, अगली पीढ़ी के उपकरणों और परिष्कृत प्रक्रियाओं के एकीकरण पर जोर दिया गया।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments