scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशहथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण बैंक से साढे़ पांच लाख से अधिक की लूट की, फरार

हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण बैंक से साढे़ पांच लाख से अधिक की लूट की, फरार

Text Size:

जयपुर, चार मई (भाषा) जयपुर के जयसिंह पुरा खोर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो हथियारबंद बदमाश पिस्ताल दिखा कर ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाया और वहां से साढे पांच लाख रूपये की लूट कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) चन्द सिंह रावत ने बताया कि सायपुरा स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात हुई है। दो बदमाशों ने बैंक के तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर चाकू और पिस्टल दिखा कर 5.66 लाख रूपये लूट लिये और फरार हो गये।

उन्होंने बतायाकि दो बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने मुंह पर मफलर बांध रखा था। सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments