नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) मणि रत्नम की प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज़ ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म के लिए संगीत ए आर रहमान देंगे।
इस फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मणि रत्नम और रहमान ने ‘रोजा’, ‘कातरु वेलियिदई’, ‘छेका चिवंथ वानम’, ‘ओके कानमनी’, ‘रावनन’, ‘पोन्नियिन सेल्वन’ (1 और 2) और ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
मद्रास टॉकीज़ ने इस खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर साझा किया। साथ ही फिल्म का पोस्टर भी साझा किया गया।
फिल्म के अन्य विवरण के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
इसमें सेतुपति के साथ पल्लवी पहली बार काम करेंगी। सेतुपति इससे पहले, रत्नम के साथ 2018 की तमिल फिल्म ‘चेक्का चिवंथ वानम’ में काम कर चुके हैं जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी।
फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज़ कर रहे हैं।
भाषा राखी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
