scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश: 48 मंडलों में लू चलने, कुछ हिस्सों में चार दिन तक गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

आंध्र प्रदेश: 48 मंडलों में लू चलने, कुछ हिस्सों में चार दिन तक गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

Text Size:

अमरावती, 21 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने शुक्रवार को 48 मंडलों में लू चलने और मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से सोमवार तक अगले चार दिन राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।

अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक मंडल, अनाकापल्ली में 14, गुंटुरु तथा काकीनाडा में सात-सात और कृष्णा तथा एनटीआर में चार-चार मंडल में लू चलने के आसार हैं।

इसी तरह, आपदा प्रबंधन विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान में पालनाडु तथा विशाखापत्तनम में एक-एक मंडल और विजयनगरम में नौ और मंडलों में भी लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

बृहस्पतिवार को अनाकापल्ली जिले में आठ और विजयनगरम में एक मंडल में लू चली, जबकि 51 और मंडलों में लू की स्थिति बन रही थी।

एपीएसडीएमए के प्रबंधक निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने लोगों को भीषण गर्मी के कारण सावधान रहने और आवश्यक ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को उत्तरी तटीय एपी (एनसीएपी), यानम, दक्षिण तटीय एपी (एससीएपी) और रायलसीमा में अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। 22, 23 तथा 24 अप्रैल को भी मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments