scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

Text Size:

अमरावती, 22 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि वह यूं ही आने वाले कई वर्षों तक देश की सेवा करते रहें।

मुख्यमंत्री ने अमित शाह के समर्पण और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और एकता के लिए उनके प्रयास लोगों को लगातार प्रेरित करते रहते हैं।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की सुरक्षा और एकता के लिए आपका अटूट समर्पण, मजबूत नेतृत्व और अथक प्रयास हम सभी को लगातार प्रेरित करते हैं।’’

भाषा सुरभि वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments