scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री ने 2029 तक सभी गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराने का वादा किया

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री ने 2029 तक सभी गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराने का वादा किया

Text Size:

अमरावती, 27 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार 2029 से पहले सभी गरीबों के लिए आवास सुनिश्चित करेगी और जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें आवासीय भूखंड आवंटित करेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विधानसभा को संबोधित करते हुये पात्र लाभार्थियों से आवेदन करने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें सभी को आवास प्रदान करने की जिम्मेदारी लेंगी।

नायडू ने कहा, ‘हम न केवल 2029 से पहले सभी गरीबों के लिए घर बनाएंगे बल्कि भूमिहीन लोगों को आवासीय भूखंड भी उपलब्ध कराएंगे।’

उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा सभी गरीबों के लिए घर बनाने का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में उगादी त्योहार से पहले सरकार कल्याणकारी आवास योजना के तहत तीन लाख गृह प्रवेश समारोह आयोजित करेगी और 2026 तक ऐसे 10 लाख कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प किया।

कृषि के मुद्दे पर नायडू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कृषि उत्पादन में दक्षिणी राज्य का योगदान 10 प्रतिशत है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments