scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की

आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की

Text Size:

तिरुपति, सात अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान मुख्य न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने अभिषेक सेवा में भाग लिया और दर्शन किये।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी, कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी और अतिरिक्त जिला न्यायाधीश वीर राजू भी न्यायमूर्ति मिश्रा के साथ थे।

इसी तरह, न्यायमूर्ति मिश्रा और उनकी पत्नी ने तिरुचनूर के श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments