scorecardresearch
Saturday, 4 May, 2024
होमदेशआंध्र प्रदेश : कौशल विकास घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू की हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ाई गई

आंध्र प्रदेश : कौशल विकास घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू की हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ाई गई

Text Size:

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 22 सितंबर (भाषा) कौशल विकास निगम घोटाला से संबंधित मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी।

अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलु सुधाकर रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी।

इस बीच उच्च न्यायालय में नायडू द्वारा दायर, प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर आज दोपहर डेढ़ बजे सुनवाई होने वाली है।

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments