scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशएक पखवाड़े में एक हाथी ने झारखंड में 15 लोगों की जान ली, पकड़ने के आदेश

एक पखवाड़े में एक हाथी ने झारखंड में 15 लोगों की जान ली, पकड़ने के आदेश

Text Size:

रांची, 23 फरवरी (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के पांच जिलों में एक हाथी ने पिछले एक पखवाड़े में में 15 लोगों की जान ले ली है।

हाथी के हमलों के हाल के मामलों की जांच के लिए राज्य के वन विभाग द्वारा गठित एक पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची के वन संरक्षक पी राजेंद्र नायडू की अगुवाई वाली इस समिति ने इस हाथी को बेहोश कर पकड़ने की सिफारिश की है।

नायडू ने बताया कि हाथी ने अब तक रांची समेत पांच जिलों में कुल 15 लोगों की जान ले ली है और चार अन्य को घायल कर दिया है जिसे देखते हुए उसे बेहोश कर पकड़ लेने के आदेश दिये गये हैं।

भाषा, इन्दु राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments