रांची, 24 फरवरी (भाषा) रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सात लोग सवार थे। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई।
हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।’
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया था।
भाषा शोभना सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
