scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअमित शाह 23 अप्रैल को करेंगे तेलंगाना की यात्रा

अमित शाह 23 अप्रैल को करेंगे तेलंगाना की यात्रा

Text Size:

हैदराबाद, 18 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 23 अप्रैल को तेलंगाना की यात्रा करने तथा हैदराबाद के समीप चेवेल्ला में एक जनसभा को संबोधित करने की संभावना है। भाजपा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश भाजपा महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने एक बयान में कहा कि उनकी यात्रा ‘संसद प्रभास योजना’ कार्यक्रम का हिस्सा है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव हो जाने के बाद भाजपा तेलंगाना पर ध्यान बढ़ाएगी तथा अपना अभियान तेज करेगी।

हाल के समीप में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है तथा दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध करीब करीब रोजमर्रा की बात हो गयी है।

भाजपा बीआरएस का विकल्प बनकर उभरने का प्रयास कर रही है क्योंकि पिछले तीन सालों में उसने विधानसभा उपचुनावों एवं वृहद हैदराबाद नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments