scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशवैश्विक तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भारत को 'शांति का प्रतीक' बताया

वैश्विक तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भारत को ‘शांति का प्रतीक’ बताया

Text Size:

तिरुपति, 20 मार्च (भाषा) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि जहां दुनिया का अधिकांश हिस्सा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से प्रभावित है, वहीं भारत आध्यात्मिकता, विकास और शांति के गढ़ के रूप में अपनी विशिष्टता बनाए हुए है।

रेड्डी ने उगादि के अवसर पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लेने के लिए तिरुमला की यात्रा की।

रेड्डी ने यहां भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब दुनिया का अधिकांश हिस्सा पश्चिम एशिया संघर्ष से प्रभावित प्रतीत होता है, भारत आज सुरक्षा, आध्यात्मिकता, विकास और शांति के प्रतीक के रूप में खड़ा है।’’

उनके अनुसार, अमेरिका जैसे विकसित देशों और अरब देशों जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्रों को भी मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

विश्व स्तर पर व्याप्त अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत कई क्षेत्रों में स्थिर और प्रगतिशील बना हुआ है।

उन्होंने इस स्थिरता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया और कहा कि सरकार चुनौतियों का सामना करते हुए तथा विकास कायम रखते हुए 1.4 अरब लोगों के कल्याण को सुनिश्चित कर रही है।

इस अवसर पर उन्होंने अच्छी फसल और समाज के सभी वर्गों के कल्याण की कामना व्यक्त की, साथ ही भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के निरंतर आशीर्वाद की प्रार्थना की।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments