scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशसमानता और न्याय की लड़ाई में आंबेडकर का दृष्टकोण सबसे महत्वपूर्ण: कन्हैया कुमार

समानता और न्याय की लड़ाई में आंबेडकर का दृष्टकोण सबसे महत्वपूर्ण: कन्हैया कुमार

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि समानता और न्याय की लड़ाई में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के दृष्टिकोण एवं विचार आज भी सबसे महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा आंबेडकर जयंती पर आयोजित ‘‘सामाजिक न्याय सम्मेलन में यह भी कहा कि जाति व्यवस्था आज भी समाज में अवसरों और पहुंच को प्रभावित करती है।

कांग्रेस के एनएयूआई प्रभारी कुमार का कहना था कि आंबेडकर की प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है।

उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक असमानताओं की वास्तविकताओं को उजागर करते हुए कहा, ‘‘समानता और न्याय की लड़ाई में उनका दृष्टिकोण आज भी केंद्रीय महत्व रखता है।’’

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि आंबेडकर के विचारों की स्थायी प्रासंगिकता है।

उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया और उनका जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा और अधिकारों के संघर्ष के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

भाषा हक हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments