scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशबुलंदशहर में प्रशासनिक अनुमति के बिना स्थापित की गई आंबेडकर की मूर्ति हटायी गयी

बुलंदशहर में प्रशासनिक अनुमति के बिना स्थापित की गई आंबेडकर की मूर्ति हटायी गयी

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र) सात अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में शासन की अनुमति के बिना स्थापित की गई बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हटा लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना खुर्जा नगर पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के किला मेवई गांव के एक पार्क में कुछ लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी है।

उन्होंने कहा कि सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया गया एवं उन्हे अवगत कराया गया कि बिना शासन की अनुमति के किसी भी महापुरुष की मूर्ति की स्थापना नहीं की जा सकती है।

अधिकारी ने कहा कि लोगों ने इस बात को मान लिया एवं स्वयं ही मूर्ति को ससम्मान वहां से हटा दिया। उन्होंने बताया कि मूर्ति की स्थापना के लिये जो चबूतरा बनाया गया था, उसे भी हटाकर यथास्थिति बना दी गई है।

उन्होंने कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments