जयपुर, 24 फरवरी (भाषा) रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी ने नाथद्वारा में मंगलवार को अपना 92वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अंबानी परिवार के सदस्य शाम को नाथद्वारा पहुंचे और श्रीनाथजी के भोग आरती की झांकी के दर्शन किए।
इससे पूर्व, अंबानी परिवार के सदस्य मंगलवार को अलग-अलग चार्टड हवाई जहाज से उदयपुर पहुंचे और हवाई अड्डे से ही नाथद्वारा के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईशा अंबानी भी साथ दिखीं।
अंबानी परिवार के सदस्यों ने यहां कोकिलाबेन के जन्मदिन पर पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा श्रीनाथजी की हवेली में श्रीनाथजी के दर्शन कर युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद लिया।
अंबानी परिवार की श्रीनाथजी में अपार आस्था है, मां कोकिलाबेन श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष भी हैं।
इस मौके पर आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका अंबानी, अंशुल अंबानी, अनमोल अंबानी, नीना बेन कोठारी, दीप्ती सालगांवकर संपूर्ण अंबानी परिवार एवं धनराज नाथवानी भी शामिल हुए।
भाषा
बाकोलिया
रवि कांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
