scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशखराब मौसम के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा

खराब मौसम के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा

Text Size:

श्रीनगर, 14 जुलाई (भाषा) कश्मीर घाटी में बारिश के बाद मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा को बृहस्पतिवार को दोनों मार्ग पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यात्रा को पहलगाम और बालटाल मार्गों से सुबह अस्थायी रूप से रोक दिया गया और किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने पर यात्रा बहाल की जाएगी।

इससे पहले, अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments