scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशएक बच्चे के ऊपर आलमारी गिरी , उसके नीचे दबकर उसकी मौत

एक बच्चे के ऊपर आलमारी गिरी , उसके नीचे दबकर उसकी मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) नोएडा में सेक्टर- 142 थानाक्षेत्र के शहदरा गांव में स्थित नागर पब्लिक स्कूल में काम करने वाली एक महिला के तीन वर्षीय बच्चे के ऊपर लकड़ी की अलमारी गिर गई और उसकी मौत हो गयी।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि आदित्य नामक यह बच्चा इस स्कूल में पढ़ता नहीं था, वह कल अपनी मां के साथ वहां आया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि खेलते समय बच्चा लकड़ी के अलमारी पर चढ़ गया, जिसकी वजह से अलमारी गिर गई और वह उसके नीचे दब गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में आदित्य को गंभीर चोट आई और उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं मनीषा

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments