scorecardresearch
Sunday, 9 August, 2026
होमदेश'मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंका गया' : ममता बनर्जी ने बीजपुर जाते समय हमले का आरोप लगाया

‘मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंका गया’ : ममता बनर्जी ने बीजपुर जाते समय हमले का आरोप लगाया

यह घटना बीजपुर में हुई, जहां प्रदर्शनकारियों का एक समूह बनर्जी की गाड़ी के आसपास जमा हो गया. बनर्जी मृत पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं.

Text Size:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में विरोध का सामना करना पड़ा. वह एक मृत TMC कार्यकर्ता के घर जा रही थीं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘चोर’ के नारे लगाए और आरोप है कि उनकी कार पर कीचड़ भी लगाया.

यह घटना बीजपुर में हुई, जहां प्रदर्शनकारियों का एक समूह बनर्जी की गाड़ी के आसपास जमा हो गया. बनर्जी मृत पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं.

बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, “मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ से हमला किया गया है. यह सिर्फ साजिश है. मैंने पुलिस को बताया था कि मैं आ रही हूं. इसके बावजूद पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतिजाम नहीं किए. पूरा पश्चिम बंगाल गुंडों के कब्जे में है.”

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बनर्जी शांत इलाके में “परेशानी पैदा करने” आई थीं और प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ नारे लगाए.

मृत TMC कार्यकर्ता की कथित तौर पर हालीशहर पुलिस की हिरासत में बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी.

share & View comments