scorecardresearch
Tuesday, 23 June, 2026
होमदेशअसामान्य वर्षा की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहें सभी विभाग : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

असामान्य वर्षा की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहें सभी विभाग : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Text Size:

लखनऊ, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए मंगलवार को अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी और संबंधित विभाग मौसम की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पहले से ही तैयारी करके रखें।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस साल कम बारिश होने और सूखे की आशंका के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि कृषि विभाग ने विभिन्न परिस्थितियों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि जरूरत पड़ने पर उड़द, मूंग, ज्वार, बाजरा, तिल तथा अन्य कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों का उत्पादन बढाया जाएगा।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संभावित सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। भाषा सलीम जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments