scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशदिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) दिल्ली में बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राजधानी में बुधवार तक का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया और लोगों को भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए बचाव के उपाय करने को कहा।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम रहेगा।

सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 ​रहा।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments