scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशइस महीने के बाद ओडिशा में माओवाद का खतरा इतिहास होगा : मुख्यमंत्री माझी

इस महीने के बाद ओडिशा में माओवाद का खतरा इतिहास होगा : मुख्यमंत्री माझी

Text Size:

भुवनेश्वर, 25 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि इस महीने के बाद राज्य में माओवाद का खतरा इतिहास होगा। उन्होंने कहा कि 2025 की शुरुआत से अबतक राज्य में 27 नक्सली मारे गए हैं।

ओडिशा की विधानसभा में गृह एवं सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग के लिए 2026-27 के बजट मांग पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 की शुरुआत से लेकर इस वर्ष 24 मार्च तक राज्य में 77 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस ने निरंतर नक्सल-विरोधी अभियानों के माध्यम से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 27 सदस्यों को मार गिराने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है, जिनमें इसकी केंद्रीय समिति के दो सदस्य भी शामिल हैं।

माझी ने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को राज्य के अंतिम माओवादी नेता सुकुरु को भी आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ओडिशा में माओवादियों की संख्या अब एकल अंक में आ गई है। इस साल मार्च के बाद माओवादी खतरा इतिहास बन जाएगा। हमारी सरकार ओडिशा को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’’

भाषा धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments