scorecardresearch
Monday, 9 November, 2026
होमदेशमेरे साथ बहस के बाद प्रधानमंत्री जवानों के सामने खड़े नहीं हो सकेंगे : राहुल

मेरे साथ बहस के बाद प्रधानमंत्री जवानों के सामने खड़े नहीं हो सकेंगे : राहुल

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले ताजा बयान को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री उनके साथ बहस करने पर जवानों के समक्ष खड़े होने की हिम्मत भी नहीं कर पाएंगे।

गांधी पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री मोदी को इस विषय पर सीधी बहस की चुनौती दे रहे हैं कि ‘देशदोही’ कौन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी और राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि भले ही हथियारबंद माओवादियों का सफाया हो गया है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी टला नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं और लोगों को संविधान तथा लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं।

इसको लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ सीआरपीएफ के प्रिय जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया कि आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मेरी गारंटी है कि उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।’’

भाषा हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments