मुंबई: फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बृस्पतिवार को बताया कि वे जल्द ही अपनी अगली फीचर फिल्म ‘दि दिल्ली फाइल्स’ पर काम शुरू करेंगे. ‘दि कश्मीर फाइल्स’ बनाकर बॉक्स आफिस पर धूम मचाने व विवादों में घिरे अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में इस खबर की जानकारी दी.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिनके पास ‘दि कश्मीर फाइल्स’ का स्वामित्व है. पिछले चार वर्षों से, हमने खूब ईमानदारी और सच्चाई के साथ मेहनत की है. लोगों को कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए अन्याय और नरसंहार के बारे में जागरूक करना महत्वपूर्ण है. मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय.’
I thank all the people who owned #TheKashmirFiles. For last 4 yrs we worked very hard with utmost honesty & sincerity. I may have spammed your TL but it’s important to make people aware of the GENOCIDE & injustice done to Kashmiri Hindus.
It’s time for me to work on a new film. pic.twitter.com/ruSdnzRRmP
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 15, 2022
एक अन्य पोस्ट में विवेक ने नई फिल्म के शीर्षक की ओर इशारा करते हुए केवल ‘दि दिल्ली फाइल्स’ लिखकर अपने प्रशंसकों को फिल्म की कहानी के बारे में रहस्मयी अनुमान लगाने के लिए छोड़ दिया.
देशभर में 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘दि कश्मीर फाइल्स’ में 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार को दर्शाया गया है. इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में थे.
गौरतलब है कि ‘राजनीतिक विवादों’ में घिरे होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन के साथ 330 करोड़ रुपये की कमाई की है.
इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई भाजपा शासित राज्यों द्वारा मनोरंजन कर से छूट दिए जाने के बाद राजनीतिक दलों के बीच एक बहस भी छिड़ गई थी.
‘दि कश्मीर फाइल्स’ से पहले, फिल्म निर्माता ने 1966 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मौत पर आधारित ‘दि ताशकंद फाइल्स’ का निर्देशन किया था. उनकी अन्य फिल्में ‘चॉकलेट’, ‘हेट स्टोरी’ और ‘जिद’ हैं.
भाषा
फाल्गुनी नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत को शाकाहारी भोजन ज्यादा पसंद लेकिन दाल और पनीर से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता
