scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशझारखंड में चार महीने बाद कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 500 से अधिक हुई

झारखंड में चार महीने बाद कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 500 से अधिक हुई

Text Size:

रांची, नौ जुलाई (भाषा) झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए और लगभग चार महीने बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या 500 के पार हो गई।

राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,36,516 हो गई है। हालांकि संक्रमण से किसी मृत्यु होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लिहाजा मृतक संख्या अब भी 5,321 है।

झारखंड में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 542 है। 58 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,653 हो गई है।

इस बीच, रांची उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए जा रहे मुआवजे की प्रगति की शुक्रवार को समीक्षा की।

अधिकारियों ने कहा कि मुआवजे के संबंध में आश्रितों के कुल 1,042 आवेदनों को मंजूरी दी गई है और उन्हें भुगतान किया गया है।

भाषा जोहेब अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments