आगरा (उप्र), 12 अक्टूबर (भाषा) अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर मुत्तकी का रविवार को आगरा का होने वाला दौरा रद्द हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ये यात्रा रद्द हो गई है। अधिकारियों ने कार्यक्रम रद्द होने का कोई कारण नहीं बताया।
उन्होंने बताया कि मुत्तकी को रविवार सुबह 11 बजे ताजमहल पहुंचना था और एक घंटे ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा में ही दोपहर का भोजन करने के बाद दिल्ली रवाना होना था।
भाषा सं सलीम शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.