scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशउत्तर पश्चिम दिल्ली में घर को लगाने की कोशिश करने वाले आरोपियों की पहचान हुई: पुलिस

उत्तर पश्चिम दिल्ली में घर को लगाने की कोशिश करने वाले आरोपियों की पहचान हुई: पुलिस

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक मकान में कथित रूप से आग लगाने की कोशिश करने वाले दो लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने बिना किसी उकसावे के यह कृत्य किया।

इस घटना की पांच अप्रैल को आदर्श नगर थाने में शिकायत की गई थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसके घर में आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि परिवार के सदस्यों ने पानी की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक फुटेज में दो लोगों को एक मंजिला आवासीय भवन पर प्लास्टिक की बोतल से ज्वलनशील तरल पदार्थ डालते हुए और फिर माचिस की तीली जलाकर घर पर फेंकते हुए देखा गया।

आग की लपटों ने घर के प्रवेश द्वार समेत इसके कुछ हिस्सों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, घर वालों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,’हमने आरोपी की पहचान कर ली है। हमने उस परिवार से भी बात की जिसके घर में आग लगाई गई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आरोपी को नहीं जानते और किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है।’

पुलिस ने कहा कि सबूतों से पुष्टि हुई है कि आग दुर्घटनावश नहीं लगी थी और आरोपियों ने बिना किसी उकसावे के जानबूझकर नुकसान पहुंचाया था।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान और जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, गंभीर नुकसान पहुंचाने, जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने और आग या विस्फोटक पदार्थों से जुड़े कृत्यों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments