scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशसुगम्य भारत ऐप को दिव्यांग व्यक्तियों के और अधिक अनुकूल बनाया गया

सुगम्य भारत ऐप को दिव्यांग व्यक्तियों के और अधिक अनुकूल बनाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) दिव्यांग व्यक्तियों की मदद के लिए बनाए गए ‘सुगम्य भारत’ ऐप को उपयोगकर्ताओं के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए नया रूप दिया गया है और इसमें एआई-संचालित चैटबोट की सुविधा शामिल की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐप के नए संस्करण की अन्य विशेषताओं में अधिक सहज व उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाओं और अन्य मूल्यवान संसाधनों तक पहुंच बढ़ाया जाना शामिल है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) द्वारा 2021 में शुरू किया गया यह ऐप सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, परिवहन और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रणालियों तक पहुंच से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी देने के लिए एक उचित मंच है।

बयान के अनुसार, ऐप की शुरुआत के समय से इस पर कुल 2,705 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,897 का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है।

भाषा जोहेब वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments