scorecardresearch
Tuesday, 11 August, 2026
होमदेशएबीवीपी कार्यकर्ता छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विधानसभा मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए

एबीवीपी कार्यकर्ता छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विधानसभा मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए

Text Size:

रांची, 11 अगस्त (भाषा) झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विद्यार्थियों के आंदोलन के दौरान पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एबीवीपी के सदस्यों ने जैसे ही रांची के पुराने विधानसभा क्षेत्र से अपना मार्च शुरू किया, उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े छात्र संगठन ने सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इस मार्च का आह्वान किया था।

एबीवीपी के प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वे झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे।

सोमवार को अभ्यर्थियों व छात्रों का आंदोलन और तेज हो गया जब उन्होंने झारखंड विधानसभा की ओर मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की, आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के कामकाज में व्यापक सुधारों तथा कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र राज्य में 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments