scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशफोन पर महिला से दुर्व्यवहार, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

फोन पर महिला से दुर्व्यवहार, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) कुछ अज्ञात मोबाइल नंबरों से अपमानजनक फोन कॉल किए जाने को लेकर 21 वर्षीय एक महिला की शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद बुधवार को आंबेडकर नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धाराओं 354 (डी) (पीछा करना) और 509 (महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से शब्द, हावभाव या कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments