scorecardresearch
Thursday, 19 November, 2026
होमदेशछह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Text Size:

महराजगंज (उप्र), 19 नवंबर (भाषा) जिला महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से कथित बलात्कार के मामले में 33 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान छोटेलाल चौधरी उर्फ दिलबहार के रूप में हुई है और उसे जांच के बाद दरहटा गांव के खजुरिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की भतीजी से बलात्कार किया है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और गवाहों के बयानों से आरोपी की अपराध में संलिप्तता का संकेत मिला।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा सं जफर

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments