scorecardresearch
Sunday, 3 May, 2026
होमदेशबेंगलुरु में एक महिला ने घरेलू झगड़े के बाद दो बच्चों की हत्या करके खुदकुशी करने की कोशिश की

बेंगलुरु में एक महिला ने घरेलू झगड़े के बाद दो बच्चों की हत्या करके खुदकुशी करने की कोशिश की

Text Size:

बेंगलुरु, तीन मई (भाषा) बेंगलुरु में एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो लड़के हैं, जिनकी उम्र दो और चार वर्ष थी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि महिला की हालत गंभीर है।

पुलिस को संदेह है कि मठिकेरे इलाके की रहने वाली महिला ने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात पति से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पति को घटना का पता चला, जब उसने पत्नी और बच्चों को बेहोश हालत में पाया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद वह पड़ोसियों की मदद से तीनों को अस्पताल ले गया।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले में हत्या और आत्महत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने पति से भी पूछताछ की है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments