scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश के डिंडोरी में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचला, पांच की मौत

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचला, पांच की मौत

Text Size:

डिंडोरी (मध्य प्रदेश), 12 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी किकरातालाब गांव के पास वाहन का टायर पंचर हो गया।

डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब ड्राइवर गाड़ी का पंचर बना रहा था, उस पर सवार सभी लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments