scorecardresearch
Friday, 5 June, 2026
होमदेशनिर्माणधीन इमारत से भारी वस्तु गिरने से वरिष्ठ नागरिक जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

निर्माणधीन इमारत से भारी वस्तु गिरने से वरिष्ठ नागरिक जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत से भारी वस्तु सिर पर गिरने से 61 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस बाबत अमर कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 मई को शाम करीब पांच बजे घटी, जब कैलाश हिल्स निवासी कृष्णकांत शर्मा अपने घर से पास के एक मंदिर जा रहे थे।

अपनी शिकायत में शर्मा ने बताया कि इस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था और वहां से गुजरने के दौरान अचानक ऊपर से कोई वस्तु उन पर गिरी और इसके सिर से टकराने के कारण वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय निवासी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जबकि उनके परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे गई और पुलिस ने घर जाकर उनका बयान दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments